दुनिया का सबसे भ्रष्टचारी देश है सोमालिया

दुनिया का सबसे भ्रष्टचारी देश है सोमालिया

लंदन: विश्व के लगभग करीब पौने दो सौ देशों में हुए एक सर्वेक्षण के अनुसार अफ्रीकी देश सोमालिया दुनिया का सबसे भ्रष्ट देश है, जबकि डेनमार्क और न्यूजीलैंड की स्थिति सबसे बेहतर है। यह खुलासा जर्मनी में कार्यरत और वैश्विक स्तर पर भ्रष्टचार पर नजर रखने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था ट्रांसपैरेसी इंटरनेशनल के 177 देशों में कराए गए सर्वेक्षण में हुआ है। सर्वेक्षण में हजारों लोगों को शामिल किया गया।

सर्वेक्षण में शामिल 70 फीसदी लोगों ने माना कि भ्रष्टाचार दुनिया के लिए सबसे गंभीर संकट है। सर्वेक्षण दल के प्रमुख फिन हेरिक ने रिपोर्ट जारी करते हुए आज कहा कहा कि भ्रष्टाचार लोगों को सबसे ज्यादा कष्ट पहुंचा रहा है। दुनिया के प्रमुख भ्रष्ट देशों सोमालिया, दक्षिण कोरिया, अफगानिस्तान, सूडान, दक्षिण सूडान तथा लीबिया है, जबकि इस सूची में भ्रष्टाचार नहीं करने वाले देशों में डेनमार्क, न्यूजीलैंड, फिनलैंड, स्वीडन, नार्वे तथा सिंगापुर शामिल है।

संगठन के अनुसार वर्ष 2013 में हुए इस सर्वेक्षण में भारत 94वें स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान 127 और एशिया महाद्वीप का प्रमुख देश चीन 80वें स्थान पर है। इस वर्ष की सूची में अमेरिका 19वें स्थान पर है। सर्वेक्षण में भारत को 100 में से 36 अंक मिले हैं।

Related posts