
वाशिंगटन: पृथ्वी से दूर जीवन की तलाश को एक प्रोत्साहक संकेत मिला है, क्योंकि नासा के वैज्ञानिकों ने पांच सुदूर ग्रहों के वातावरणों में पानी के धुंधले से निशान खोज निकाले हैं।
नासा ने कहा कि हालांकि वातावरणीय जल की उपस्थिति की जानकारी सौरमंडल से दूर कुछ सुदूर ग्रहों पर पहले भी मिल चुकी है। लेकिन यह ऐसा पहला अध्ययन है, जिसमें विभिन्न दुनियाओं में मिले इन निशानों का पूरी तरह मापन और आपस में तुलना की गई है।
नासा की रिपोर्ट में कहा गया कि यह अध्ययन हब्बल दूरदर्शी (एक अंतरिक्ष दूरदर्शी) की मदद से किया गया है और यह पांच ग्रह हैं-डब्ल्यूएएसपी-17बी, एचडी209458बी, डब्ल्यूएएसपी-12बी, डब्ल्यूएएसपी-19बी और एक्सओ-1बी।
