पटवार एवं कानूनगो महासंघ की बैठक छह को

मंडी। संयुक्त पटवार एवं कानूनगो महासंघ मंडी की कार्यकारिणी की बैठक 6 दिसंबर को राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर के साथ होगी। महासंघ के महासचिव दीनानाथ शर्मा ने बताया कि बैठक तीन बजे आईपीएच विभाग के बिजनी विश्राम गृह में होगी। उन्होंने जिले की सभी उप समितियों के पदाधिकारियों से बैठक में भाग लेने का आग्रह किया है।

Related posts