
नई दिल्ली: गुरुवार से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संसद का शीतकालीन सत्र काफी हंगामेदार होने की संभावना है।
शीतकालीन सत्र में बहुचर्चित महिला आरक्षण विधेयक और लोकपाल विधेयक पारित कराना सरकार की प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर हैं। इसके बारे में समाजवादी पार्टी का कहना है कि अगर संसद में विवादित बिल आया तो वह संसद नहीं चलने देंगे।
ससंद की कार्यवाही को सूचारू ढंग रूप से चलाने के लिए लोकसभा की स्पीकर मीरा कुमार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में संसदीय कार्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद होंगे।
