
श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के कुपवाडा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच चल रही मुठभेड़ खत्म हो गई है। आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच यह मुठभेड़ कल दोपहर 2 बजे शुरू हुआ था। सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकियों को मार गिराया और तीनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए। मुठभेड़ में एक विदेशी आतंकवादी भी मारा गया है।
गौरतलब है कि कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अब्दुल गनी मीर ने बताया था कि एक खुफिया सूचना के तहत जानकारी मिली थी कि तीन आतंकवादी कुपवाडा जिले के राजपुर में एक घर में छिपे हुए हैं। इस सूचना के बाद सेना और पुलिस के जवानों ने एक संयुक्त अभियान चलाया। आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाई।
