
हल्द्वानी। गौला पुल यातायात के लिए खोल दिया गया है, लेकिन उसमें कई काम अभी अधूरे हैं। इसी के मद्देनजर लोक निर्माण विभाग ने प्रोटेक्शन वर्क से लेकर तिराहा आदि बनाने काम तेज किया है। यातायात के दबाव को देखते हुए गौला पुल बनने के बाद खोल दिया गया। उससे जुड़े कई काम पूरा होने बाकी हैं। इसमें यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए गौला पुल पर तिराहा बनाना है। तिराहा बनने से पुल पर आने वाले वाहन स्वत: ही डायवर्ट हो जाएंगे। इसके अलावा तिराहे पर हाईमास्ट लाइट लगाने की भी योजना है।
