मोदी की रैली में ‘विरोधी’ भी करेंगे नमो-नमो का जाप

भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की 15 दिसंबर को प्रस्तावित रैली की तैयारी में वरिष्ठ पार्टी नेता लगातार समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। तय किया गया है कि रैली का न्योता विरोधी दलों को भी दिया जाएगा।

प्रत्येक वार्ड से एक हजार लोग
कांग्रेस, यूकेडी, बसपा और सपा नेताओं को भी बुलाया जाएगा। रविवार का सारा दिन भाजपाइयों ने रैली की तैयारी की समीक्षा बैठकों में गुजारा। प्रत्येक वार्ड से एक हजार लोगों की भीड़ ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।

पढ़ें, अगवा शुभम के साथ 21 को ही हो गई थी अनहोनी

श्रीदेव सुमन नगर मंडल की बैठक में मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कहा कि नव मतदाता और महिला कार्यकर्ता सम्मेलन किए जाएं। भीड़ इतनी रहे कि लोकसभा चुनाव की विजय का संदेश जाए।

रैली का निमंत्रण हर परिवार को
महानगर कार्यालय में भाजयुमो की बैठक में स्कूटर रैली का निर्णय किया गया। संयोजन पूर्व पार्षद राजेंद्र सिंह ढिल्लो करेंगे। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार ने कहा कि रैली का निमंत्रण हर परिवार को दिया जाएगा।

पढ़ें, जॉन अब्राहम को देखा और कर दिया आविष्कार

वार्ड स्तर पर बैठकों का सिलसिला शुरु करने के लिए कहा गया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन में पार्टी को दलितों की सच्ची हितैषी बताकर रैली की कामयाबी की अपील की गई। शिवालिक और रायपुर मंडल में भी बैठकें हुई।

बैठकों में मेयर विनोद चमोली, महानगर प्रभारी विजय प्रकाश, भाजपा महानगर अध्यक्ष नीलम सहगल, भगवत प्रसाद मकवाना, महासचिव राजेंद्र नवानी, धर्मपाल घाघट, महेश पांडेय, सतीश कश्यप, दीप गुप्ता, अनंत सागर, राजकुमार, राजपाल आदि मौजूद रहे।

Related posts