
नई दिल्ली: अन्ना हजारे आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल से इतने नाराज हैं कि उन्होंने एक कार्यक्रम में दो टूक जवाब देते हुए कि वह केजरीवाल के बारे में कुछ नहीं कहना चाहते। जब अन्ना से पूछा गया कि क्या केजरीवाल के साथ उनका आशीर्वाद है तो अन्ना ने कहा कि बिल्कुल नहीं। कार्यक्रम के दौरान अन्ना, केजरीवाल द्वारा अपने नाम का इस्तेमाल किए जाने से भी नाराज थे। अन्ना ने कहा कि मेरा काम आंदोलन करना है और मैं वही कर रहा हूं।
मैं किसी राजनीतिक झगड़े में नहीं पडऩा चाहता। इस दौरान जब अन्ना से पूछा गया कि अरविंद सबसे कहते हैं कि आपसे बात न करें, ऐसा क्यों? तो अन्ना ने जवाब में कहा कि यह मैं कैसे कह सकता हूं कि उनके दिल में क्या है। कार्यक्रम के दौरान अन्ना ने इस बात की भी चर्चा की कि रामलीला मैदान में अन्ना कार्ड का इस्तेमाल कर जो पैसा इक्ट्ठा किया गया, उसका हिसाब उन्हें नहीं दिया गया। आपको बतां दे कि जनलोकपाल बिल के लिए कभी एक साथ नारा बुलंद करने वाले केजरीवाल और अन्ना हजारे में मतभेद की बातें आए दिन सामने आती रहती हैं।
