प्रतिभा ने की लाखों की घोषणाएं

मंडी/रिवालसर। सांसद प्रतिभा सिंह ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के टरोह, मैरामसीत, लेदा, रिवालसर और कोठीगैहरी का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना। उनके साथ आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी मौजूद रहे। जनसभाओं में सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का बखान किया।
उन्होंने सांसद निधि से माता बाला सुंदरी मंदिर मंगलाह के रास्ते के लिए एक लाख, रूडा गांव से माता चौक मंदिर तक रास्ते के लिए एक लाख, गांव टरोह संपर्क सड़क के लिए एक लाख, कुंडनाला में शमशानघाट निर्माण के लिए एक लाख, सामुदायिक भवन कांडी के लिए दो लाख, गलमा-रोपा-जरल सड़क के लिए एक लाख, गलमा में शमशानघाट निर्माण के लिए 75 हजार, मैरामसीत में शमशानघाट निर्माण के लिए एक लाख, लखदाता मंदिर सराय के लिए डेढ़ लाख, गांव बाग में संपर्क मार्ग के लिए डेढ़ लाख, कोठी स्कूल में खेल मैदान को डेढ़ लाख, लेदा में स्कूल मैदान निर्माण के लिए दो लाख, परनोह में रास्ते के निर्माण के लिए डेढ़ लाख, लोहरड़ी-तनौण संपर्क रास्ते के लिए डेढ़ लाख देने की घोषणा की।
आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि बल्ह क्षेत्र में विद्युत सुधार कार्यों पर वर्तमान में 4 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है।
बल्ह क्षेत्र में एयरपोर्ट की स्थापना के भी प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री तथा सांसद प्रतिभा सिंह से केंद्र सरकार से मामला उठाने का आग्रह किया। इस मौके पर बल्ह कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर सहित राजेंद्र मोहन, शुकरण सिंह, प्रदीप, दीपक पठानिया, बलदेव, महेंद्र गुलेरिया, दिनेश, रजनी देवी, तेज राम, शंकर दास सैणी, देवराज सैणी आदि मौजूद रहे।

Related posts