
नई दिल्लीः महंगाई से परेशान आम आदमी के लिए एक और बुरी खबर है। तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनियों ने कमरतोड़ महँगाई के बीच एक बार फिर से आम आदमी की जेब का बोझ बढ़ाते हुए डीज़ल के दामों में 50 पैसे/लीटर की बढ़ौतरी कर दी है। खबरों की मानें तो डीज़ल की नई कीमतें आज रात से लागू की जाएंगी।
तेल विपणन क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी इंडियन ऑयल कापरेरेशन ने जारी बयान में कहा है कि इस बढ़ोतरी में कर शामिल नहीं है। बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में डीजल की कीमत 53.67 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इस वर्ष 17 जनवरी को सरकार की ओर से डीजल की कीमतों में प्रति महीने मामूली बढ़ोतरी करने के मिले अधिकार के तहत यह वृद्धि की गई है। इसी के तहत डीजल के खुदरा मूल्य में प्रति महीने बढ़ोतरी की जा रही है।
उसने कहा है कि इसके मद्देनजर डीजल की कीमतें बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस बढ़ोतरी में कर शामिल नहीं है। डीजल को लागत से कम मूल्य पर बेचने से प्रति लीटर 9.99 रुपये का नुकसान हो रहा है। इसके साथ ही रसोई गैस पर भी प्रति सिलेंडर यह नुकसान बढ़कर 542.5 रुपये पर पहुंच गया है। (एजेंसी)
