राजस्थान में शुरुआती दो घंटों में करीब 20 प्रतिशत मतदान

राजस्थान में शुरुआती दो घंटों में करीब 20 प्रतिशत मतदान

जयपुर: राजस्थान में चौदहवीं विधानसभा के चुनाव के लिए 200 में से 199 सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज हो रहे मतदान में शुरुआती दो घंटों में मतदान की गति धीमी रही और 10 बजे तक औसतन करीब 20 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रदेश में कहीं से भी फिलहाल अप्रिय घटना की सूचना नही है और मतदान शांति पूर्वक से चल रहा है।

सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के पुत्र पर देर रात कुछ लोगों ने गोली चलाई और फरार हो गए हैं। इसके बाद भाजपा प्रत्यशी के समर्थकों ने आज सुबह सिंघाना थाने पर प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। निर्वाचन विभाग तथा जिलों से मिली सूचनाओं के अनुसार सुबह आठ बजे से दस बजे के दौरान प्रदेश में कहीं अधिक तो कहीं कम मतदान के साथ ही औसत मतदान करीब सात प्रतिशत होने की खबरें है।

प्रदेश में कई बूथों पर इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) खराब होने के कारण मतदान देर से शुरु हो सका हालांकि मशीनों को तुरन्त दुरुस्त कर दिया गया। प्रदेश में ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की लम्बी कतारें दिखाई दी वहीं रविवार को अवकाश का दिन होने के कारण शहरी इलाकों में मतदाता देर से अपने घर से निकले जिससे शहरी इलाकों में शुरुआत में मतदान की गति धीमी रही।

Related posts