इंजीनियर ने फंदे से लटककर जान दी

किच्छा। आवास विकास कालोनी के बी ब्लाक में किराए पर रह रहे सेंचुरी पेपर मिल के इंजीनियर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव पंखे से बंधी रस्सी से लटका मिला। रूम पार्टनर के ड्यूटी से लौटने पर घटना की जानकारी हुई। मृतक की जेब से बरामद सुसाइड नोट में उसने किसी को परेशान न करने की बात लिखी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम केे लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक का छह दिसंबर को तिलक और 10 दिसंबर को शादी तय थी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है।
ूलरूप से यूपी के देवरिया जनपद का रहने वाले सनीराज सिंह (26) लालकुंआ स्थित सेंचुरी पेपर मिल के पावर प्लांट में इंजीनियर पद पर कार्यरत था। वह आवास विकास कालोनी के बी ब्लाक में बहेड़ी निवासी पवन गंगवार के साथ किराए के कमरे में रहता था।
शनिवार को सनीराज का वीकली ऑफ था और पवन ड्यूटी पर था। पुलिस के मुताबिक दोपहर सवा दो बजे सनीराज ने पवन को फोन कर पूछा था कि वह कितनी देर में आएगा। जब पवन घर पहुंचा तो दरवाजे पर कुंडी लगी थी। वह अंदर दाखिल हुआ तो सनीराज सिंह का शव पंखे से बंधी रस्सी से लटका था। पवन के पुलिस को सूचित करने पर एसएसआई नंदा बल्लभ भट्ट पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मृतक की जेब से बरामद सुसाइड नोट भी कब्जे में ले लिया।

Related posts