पति के खिलाफ प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज

सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शिकायत समसौह की उर्मिला देवी (26) ने दर्ज करवाई है।
पुलिस को दिए बयान में विवाहिता ने बताया है कि सोमदत्त के साथ उनकी वर्ष 2010 में शादी हुई थी। उनकी एक बेटी भी है। शादी के कुछ दिन बाद तक सब कुछ ठीक रहा। लेकिन इसके बाद उसके पति ने उस पर दहेज लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। दहेज की मांग को लेकर पति उससे मारपीट भी कर रहा है। विवाहिता ने पंचायत के समक्ष भी इस मामले को उठाया था। पुलिस के मुताबिक कुछ समय अलग रहने के बाद विवाहिता पति के घर वापस लौट आई। लेकिन आरोप है कि अब फिर पति पीड़िता से मारपीट कर रहा है।डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया ने बताया कि शिकायत पर भादंसं की धारा 498ए, 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है।

Related posts