बकारटा पंचायत से नाबालिग का अपहरण

सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट की बकारटा पंचायत के एक गांव से नाबालिग के अपहरण होने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। घटना की पुलिस थाना सरकाघाट में शिकायत दर्ज करवाई है। युवती घर से पानी लाने गई थी। मां की शिकायत के मुताबिक उसके बाद लड़की घर नहीं लौटी।
पुलिस के अनुसार युवती गत शाम घर से पानी लाने निकली थीं। हैंडपंप घर से नजदीक ही है। लेकिन युवती वापस घर नहीं लौटी। काफी समय बीत जाने पर भी जब लड़की नहीं आई तो परिजनाें ने आसपड़ोस और अन्य रिश्तेदारों से संपर्क किया। लेकिन युवती का कहीं पता नहीं चला। नाबालिग की उम्र सत्रह वर्ष बताई जा रही है। मां ने बेटी का अपहरण होने की आशंका जताई है। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है।

Related posts