किवी ब्वायज ने जीती क्रिकेट ट्राफी

चंबा। चौगान में आयोजित राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह क्रिकेट ट्राफी पर किवी ब्वायज की टीम ने कब्जा कर लिया है। शनिवार को खेले गए प्रतियोगिता के फाइनल मैच में डलहौजी टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 117 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें लक्की और जिम्मी ने 25-25 रन अपनी टीम के लिए जोड़े। किवी ब्वायज टीम की ओर से मन्ना, विशाल, वीरू, अनूप और मन्नू ने दो-दो विकेट चटकाए। इस स्कोर का पीछा करते हुए किवी ब्वायज की टीम ने आठ विकेट खोकर लक्ष्य को पूरा कर लिया। इसमें अजय मनु ने सर्वाधिक 40 रन और कपूर सिंह ने 20 रन का अपनी टीम को योगदान दिया। डलहौजी टीम की ओर से रवि, सूरज व लक्की ने दो-दो विकेट हासिल किए। प्रतियोगिता के समापन पर पुलिस अधीक्षक जगत राम मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। फाइनल मुकाबला देखने के लिए भारी संख्या में क्रिकेट प्रेमी चौगान में एकत्रित हुए थे।

Related posts