फैंसी ड्रेस-शो में नन्हे बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। सरस्वती विश्व भारती पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा बगवां में शनिवार को आयोजित किए गए फैंसी ड्रेस-शो के प्रतिभागी बच्चों ने विभिन्न वेशभूषाओं में सजकर सबको रोमांचित कर दिया। इस आयोजन में बच्चों ने अनेक ता में एकता का प्रदर्शन करके विभिन्न प्रांतों की संस्कृतियों का नजारा पेश किया। किसी ने झांसी की रानी व नेताजी सुभाष चंद्र बोस का रूप धारण करके देश भक्ति का जज्बा दिखाया तो किसी ने गणेश, राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की वेशभूषा में माहौल को भक्तिमय बनाया। इसके अलावा परी, तितली, गद्दी, गद्दण और भारत माता बनकर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के प्रतिभागी बच्चों में काव्य, कृतिका, ईशु, आशीष, वंशिका, आदित्य, शिवांश, अंजली, पल्लवी, सुहानी, नितिन, आयुष, राहुल, मन्नत, महक, काजल, वंशिका, रोहित, अंशुल, शुभम, विशाल, सुहानी, अंशिका, अनिष्क और आशमी इत्यादि शामिल रहे। प्रधानाचार्य सविता भदरालिया ने प्रतिभागी बच्चों को उपहार भेंट करके सम्मानित किया।

Related posts