
तहलका की मैनेजिंग एडिटर के घर कालिख पोतने के मामले पर भाजपा लीपापोती करने में लगी है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि विजय जौली इस मामले में बिना शर्त खेद व्यक्त कर चुके हैं।
उन्होंने पार्टी के सभी पदों पर से इस्तीफा भी दे दिया है। जब राजनाथ सिंह से पूछा गया कि क्या पार्टी ने जौली का सभी पदों से इस्तीफा मंजूर कर लिया है, तो उनका जवाब था कि पत्र अभी मिला है, पार्टी विचार करेगी।
उन्होंने कहा कि यह मामला अब समाप्त हो गया है। दूसरा पक्ष यह भी है कि विजय जौली ने माफी मांग ली है।
अब इस मसले को खत्म कर दिया जाए तो बेहतर होगा। उधर, जौली सुबह से शाम तक न तो किसी चुनावी सभा में दिखे और न ही पार्टी कार्यालय में।
