धार स्कूल की दीपिका का रिपब्लिक डे कैंप में चयन

मंडी। द्रंग विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धार की जमा दो कक्षा की छात्रा दीपिका का चयन एनएसएस स्वयंसेवियों के पांच दिवसीय प्री रिपब्लिक डे परेड कैंप के लिए हुआ है। यह कैंप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल द्रंग में 7 से 11 दिसंबर तक चलेगा। प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र धीमान ने बताया कि उच्चतर शिक्षा निदेशक शिमला के कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार इस कैंप में प्रदेश की विभिन्न पाठशालाओं के 300 स्वयंसेवी भाग लेंगे। धार स्कूल की वालंटियर दीपिका भी इसमें भाग लेंगी।
प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र धीमान, एनएसए प्रभारी एवं प्रवक्ता नागपाल और कृष्णा देवी, एसएमसी अध्यक्ष पद्म सिंह ने बाबली गांव की दीपिका के माता सीमा देवी और पिता नरोत्तम राम को बधाई दी है। प्रधानाचार्य ने बताया कि धार स्कूल में इसी साल एनएसएस की यूनिट गठित की है। पाठशाला की दो स्वयंसेवी अंजनी देवी और सोहन सिंह ज्वालामुखी में आयोजित मेगा कैंप, पुरुष और महिला विंग प्रभारी नागपाल तथा कृष्णा देवी, दीपिका, राहुल ठाकुर, जया देवी और देवेंद्र सिंह मंडी में आयोजित व्यक्तित्व विकास और युवा नेतृत्व कैंप भाग ले चुके हैं।

Related posts