
चंबा। शीतकालीन स्कूलों में होने वाली नौंवी कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट तैयार हो चुकी है। इनकी परीक्षाएं नौ दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेंगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से लेकर दो बजे तक आयोजित होंगी। नौ नवंबर को पहला पेपर अंग्रेजी का होगा। इसके बाद 10 दिसंबर को समाज, 11 को संस्कृत, 12 दिसंबर को कला-ए, 13 को हिंदी, 16 को गणित और 17 दिसंबर को कला बी का पेपर होगा। इसके अलावा 18 को साइंस एंड टेक्नालाजी व 19 दिसंबर को इन्फार्मेशन प्रेक्टिस, हाम साइंस, उर्दु /तमिल / तेलगु व पंजाबी, वोकल म्यूजिक, वाद्य संगीत, डांस ड्रामा, एग्रीकल्चर, इकोनामिक्स और एलीमेंट ऑफ इंजीनियरिंग के पेपर होंगे। इसके लिए तीन दिसंबर को शिक्षा उप निदेशक कार्यालय में प्रश्न पत्र पहुंच जाएंगे। उच्च शिक्षा उप निदेशक विजय सिंह ठाकुर ने बताया कि सभी स्कूल मुखिया तीन दिसंबर के बाद शिक्षा उप निदेशक कार्यालय से नौंवी कक्षा के प्रश्न पत्र प्राप्त कर लें।
