सोलन में दसवीं पास बन सकेंगे गृहरक्षक

सोलन में दसवीं पास बन सकेंगे गृहरक्षक
सोलन। 18 से 50 साल उम्र के दसवीं पास सैकड़ों पुरुष और महिलाओं के लिए रोजगार का अवसर है। जिला सोलन में पुरुष और महिला गृहरक्षकों की भर्तियां होंगी। 9 दिसंबर को पुलिस मैदान सोलन में प्रात: 9 बजे भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। सामान्य गृह रक्षक, चालक, आर्मोरर और फार्मासिस्ट पदों को भरा जाएगा। जिला के विभिन्न भागों सोलन, अर्की, कुठाड़ और दाड़लाघाट में चयनित गृहरक्षकों की तैनाती होगी। उम्मीदवार कंपनी क्षेत्र के आठ किलोमीटर दायरे का होना चाहिए।
आदेशक गृह रक्षा 11वीं वाहिनी सोलन कमल सिंह झोहटा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुरुष एवं महिला गृह रक्षकों की भर्ती आगामी सामान्य गृह रक्षकों के लिये बैंड वादन मेें सक्षम उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। चालक पद के लिए हैवी मोटर वाहन लाईसेंस व भारी वाहन चलाने का दो साल का अनुभव जरूरी है। आर्मोरर के लिए सेना व अर्धसैनिक बलों से जेसीओ / एनसीओ सेवानिवृत्त तथा सेवाकाल के दौरान आर्मोरर कोर्स किया हो। फार्मासिस्ट के लिए मान्य प्राप्त संस्थान से फार्मेसी का प्रमाण पत्र वांछनीय है। उम्मीदवार सोलन जिला का स्थायी निवासी होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास तथा उम्र 18 से 50 साल के बीच निर्धारित की गई है। मैदान परीक्षा उर्त्तीण करने वाले उम्मीदवारों की 10वीं स्तर की 40 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित की जानी प्रस्तावित है। उम्मीदवार को आवेदन पत्र के साथ 10वीं पास का प्रमाण पत्र, हिमाचली व जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र जो 6 माह के भीतर का हो की छायाप्रतियां साथ लगानी होंगी। आवेदन के लिए फार्म संबंधित गृह रक्षा कंपनी कार्यालय से प्राप्त कर 5 दिसंबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित गृह रक्षक कंपनी कार्यालयों से संपर्क किया जा सकता है। जिला भर में 17 पदों के लिए भर्तियां की जानी हैं। सरकार के नियमानुसार निर्धारित दिहाड़ी पर गृह रक्षकों की तैनाती होगी।

Related posts