
पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विवि पालमपुर में करीब साठ कर्मचारियों को पदोन्नति मिली है। जिसमें एक उप कुलसचिव, सहायक कुलसचिव-4, सेक्शन आफिसर-6, अधीक्षक-11, वरिष्ठ निजी सचिव-1 वरिष्ठ आशु लिपिक-1, तकनीकी सहायक ग्रेड दो (फील्ड)-4, फील्ड अस्सिटेंट प्रथम ग्रेड-2, वरिष्ठ तकनीकी सहायक प्रथम ग्रेड-2, वरिष्ठ तकनीकी सहायक ग्रेड दो-2, कनिष्ठ तकनीकी सहायक-1, सुपरवाइजर कम स्टाफ कार चालक-1, हेड स्वीपर-1, हेड माली-1, सेमी प्रोफेशनल अस्सिटेंट लाइब्रेरी-1, जनरेटर ऑपरेटर-1 व दफ्तरी एक को प्रमोशन मिली है। पीसी शर्मा उप कुलसचिव, कमल सिंह जम्वाल, पीसी कौंडल, सुभाष चंद सूद व पठाणू राम को सहायक कुलसचिव, स्वरूपानंद, दिलीप सिंह, लीलामणि, कुलदीप चंद और दीप कुमार को सेक्शन आफिसर, ऋषि देव वरिष्ठ निजी सहायक, शमशेर सिंह वरिष्ठ आशु लिपिक, सुदर्शना कुमारी, मान सिंह, युद्धवीर सिंह, विजय कुमार, मूर्त राम, मघर शर्मा, बालक राम, अमर सिंह, मधु सूदन, दिलीप कुमार को अधीक्षक, प्रेम लाल अत्री, शशि कुमार, सीमा देवी, राधा गर्ग, राजेश कुमार, सुशीला देवी, शिव शरण, राकेश कुमार, सीमा देवी, देवराज, रमा देवी, रंजीव कुमार, वासुदेव, सतीश कुमार को वरिष्ठ सहायक, ओंकार सिंह और राजेश कुमार फील्ड अस्सिटेंट, संसार चंद, प्रदीप चंद, मंगलेश कुमार, नीलमणि, शमशेर सिंह को तकनीकी सहायक ग्रेड-2, ऋषि वरिष्ठ निजी सचिव, बैणी प्रसाद दफ्तरी, सरदार सिंह को स्टाफ कार चालक, रोशन लाल को हेड माली, सुरेंद्र सिंह को गैस टेटनर ऑपरेटर, शमशेर सिंह सहोता सीनियर स्केल स्टेनो, बलदेव राज हेड स्वीपर समेत अन्य लोगों को प्रमोट किया गया है। कृषि विवि में एक साथ हुई इन पदोन्नतियों पर गैर शिक्षक कर्मचारी संघ ने कुलपति डा केके कटोच का धन्यवाद किया है। यह जानकारी कृषि विवि के संयुक्त निदेशक डा हृदय पाल सिंह ने दी।
