
त्रीपोलीः लीबिया के दक्षिण में स्थित शहर सभा के निकट ब्राक अल चट्टी में सैन्य गोदाम में आज जबरदस्त धमाके में 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कुछ अफ्रीकियों समेत 43 स्थानीय लोगों का एक समूह इस गोदाम से गोला बारुद चोरी करने आया था और तभी यह हादसा हुआ।
सेना के सूत्रों का कहना है कि गोदाम में अभी भी आग लगी हुई है जिससे मृतकों की संख्या में इजाफा संभव है। वहीं दूसरी ओर बेंगाजी में सेना तथा आतंकवादी संगठन अंसार अल शरिया समूह के आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड में चार सैनिक शहीद हो गए।
