
नई दिल्ली: आपने लड़कियों में दोस्ती के किस्से तो खूब देखे होगे, लेकिन क्या कभी दो लड़कियों को मारपीट करते देखा है? लेकिन इन दिनों दो लड़कियों के मारपीट का एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो गया है।
वीडियो शेयरिंग सोशल नेटवर्क इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अपलोड के कुछ ही मिनटो बाद 12 से 20 हजार लोगों ने इसे देख भी लिया है। इस वीडियो में शैरकिशा नाम की एक लड़की को एक दूसरी लड़की को बुरी तरह पीटते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो 24 घंटे तक इंस्टाग्राम पर बना रहा। वीडियो की शुरुआत में दो लड़कियों को आपस में बात करती दिखाई गई है।
इसके बाद शैरकिशा ( नीले कपड़ों वाली लड़की ) दूसरी लड़की को जोरदार तमाचा लगाती है और वह तमाचे के कारण गिर जाती है। शैरकिशा इतने में बस नहीं करती, वह लड़की पर लात-घूसों की बारिश कर देती है।
वीडियो में पीछे की ओर से आ रही आवाज ‘शैरकिशा उसे मत मारो’ को भी सुना जा सकता है। हालांकि अब इंस्टाग्राम से इस वीडियो को हटा लिया गया है। वहीं, सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने वीडियो जारी होने के कुछ घंटे बाद ही शैरकिशा को हिरासत में ले लिया।
