तरुण तेजपाल ने पणजी कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दी

तरुण तेजपाल ने पणजी कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दी

पणजीः महिला पत्रकार से यौनशोषण के आरोपों में घिरे तहलका के संपादक तरूण तेजपाल गिरफ्तारी से बचने की जुगत में जुटा रहा है। तेजपाल ने पणजी कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दी। गैर जमानती वारंट रद्द करने की भी अर्जी दी है।

वहीं तेजपाल को गोवा पुलिस भगोडा घोषित कर सकती है। गोवा पुलिस की टीम ने आज सुबह यहां तेजपाल के आवास पर छापा मारा लेकिन वह नहीं मिला। उसकी पत्नी गीतन और अन्य परिजनों ने पुलिस को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

गोवा पुलिस का कहना है कि तरण तेजपाल को भगोडा घोषित किया जा सकता है और उसे गिरफ्तार किया जाना ही अंतिम विकल्प बचा है। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि भगोडा घोषित किए जाने के बाद उसकी संपत्ति भी कुर्क की जा सकती है1 इस बीच मीडिया रिपोर्टों मेंं यह भी बताया जा रहा है कि उसके वकील अग्रिम जमानत के लिए बम्बईउच्च न्यायालय जा सकते हैं।

Related posts