
बेरूत: सीरिया में सरकार के विरोधियों और स्वायत्तता की मांग कर रहे कुर्द विद्रोहियों के बीच झगड़ों में गत एक सप्ताह में अब तक 56 लोग मारे जा चुके हैं।
सीरिया में मानवाधिकारों पर नजर रखने वाले ब्रिटेन के संगठन ‘सीरियन ऑब्जरवेटरी फार ह्यूमन राइट्स’ ने आज कहा, ”सरकार का विरोध कर रहे अरब विद्रोहियों ने कुर्द विद्रोहियों की सेना पर आज भी हमला किया। दोनों धड़ों के बीच गत बुधवार से झड़प की घटनाएं जारी हैं और इन हमलों में अब तक कम से कम 56 लोग मारे जा चुके हैं।”
सीरिया में अरब विद्रोही जहां राष्ट्रपति बशर अल असद को सत्ता से हटाने की मांग कर रहे हैं जबकि अल्पसंख्यक कुर्द विद्रोही स्वायत्तता की मांग कर रहे हैं।
गौरतलब है कि सीरिया की कुल जनसंख्या का केवल 10 फीसदी हिस्सा कुर्द विद्रोहियों का है। इस अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकांश लोग देश को पश्चिमोत्तर हिस्से में रहते हैं और यहां स्वायत्तता की मांग कर रहे हैं लेकिन यहीं हिस्सा देश की तेल आपूर्ति का बड़ा स्रोत है।
