
नई दिल्ली: फर्जी पासपोर्ट मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम को आज सजा सुनाई जाएगी। हैदराबाद की सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया था। सलेम पर करनूल से फर्जी नाम और पते पर पासपोर्ट लेने का आरोप है। इससे पहले 18 नवंबर को फर्जी पासपोर्ट केस में अंडर वल्र्ड डॉन अबू सलेम को कोर्ट ने दोषी करार दिया था। सीबीआई की अदालत ने सलेम को दोषी करार देते हुए अपना फैसला की सजा को 28 नवंबर के लिए सुरक्षित रख लिया था। सलेम की सजा का एलान आज होगा।
इस मामले में अदालत में सीबीआई की ओर से कहा गया था कि अभियुक्त अबू सलेम शातिर किस्म का अपराधी है और मुंबई में सीरियल बम विस्फोट में शामिल रहा है। इसमें 12 मार्च 1993 को लगभग 257 व्यक्तियों की मौत हो गई थी। इसके बाद अभियुक्त फर्जी पासपोर्ट के जरिए भारत से भाग गया था। काफी प्रयास के बाद सलेम 11 नवंबर 2005 को उसको पुर्तगाल से प्रत्यर्पण संधि करके भारत लाया गया था।
