टीम ने किया डिग्री कालेज का औचक निरीक्षण

टनकपुर। उच्च शिक्षा के दो सदस्यीय पैनल टीम ने राजकीय महाविद्यालय का औचक निरीक्षण कर शिक्षण कार्य और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम ने कालेज के अभिलेखों का अवलोकन करने के साथ ही कालेज के निर्माणाधीन भवन का भी स्थलीय निरीक्षण किया।
उच्च शिक्षा के निरीक्षण पैनल में बतौर नोडल अधिकारी उप निदेशक (उच्च शिक्षा) डा. एमपी माहेश्वरी और वैयत्तिक सहायक सुरेश चंद्र ढौंढियाल शामिल थे। अचानक कालेज पहुंची पैनल टीम ने पुस्कालय और शिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम ने छात्रवृत्ति, एनएसएस, शुल्क, कर्मचारी उपस्थिति, छात्र उपस्थिति आदि के अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सीधे बात कर कालेज की व्यवस्थाओं के बारे में फीड बैक लिया। पैनल टीम ने कालेज के नवनिर्मित भवन स्थल का भी स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. करूणा खुन्नू, प्राध्यापक डा. चंद्रशेखर साहू, डा. एमएस चौहान, डा. एमपी शर्मा, डा. डीपी सिंह आदि मौजूद थे।

Related posts