
रुद्रपुर। एसएसपी रिद्धिम अग्रवाल ने इस वर्ष कम संख्या में की गई निरोधात्मक कार्रवाई पर नाराजगी जताई। साथ ही झूठी सूचना देकर मुकदमा दर्ज कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। एसएसपी मंगलवार को पुलिस लाइन में जिले की मासिक अपराध बैठक ले रही थी। उन्होंने जिले के थाना क्षेत्रों में अपराधियों के डोजियर विस्तृत जानकारी के साथ सत्यापन कराते हुए तीन दिन के अंदर उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्रों में मार्ग दुर्घटना प्रभावित क्षेत्रों को चिह्नित किया जाए। जाम लगाने वालों की वीडियोग्राफी व गवाहों के बयान दर्ज कर आरोप पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एएसपी यशवंत चौहान, सीओ राजीव मोहन, प्रकाश चंद, राजेंद्र सिंह हयांकी, जीसी टम्टा, आरसी जोशी, कोतवाल राकेश चंद्र थपलियाल, देवेंद्र सिंह दिगारी, उत्तम सिंह जिमिवाल आदि मौजूद थे।
