घाटा होने पर फैक्ट्री मालिक ने लगाई फांसी

रुद्रपुर। कारोबार में घाटा होने पर फैक्ट्री मालिक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइट नोट बरामद किया है। मृतक फरीदाबाद के रहने वाले थे। उनकी सिडकुल में भी फैक्ट्री है।
फरीदाबाद के सेक्टर-14, 534 निवासी 58 वर्षीय रामनिवास जैन की सिडकुल पंतनगर, सेक्टर नौ में जैनेंद्रा आटोमोटिव के नाम से फैक्ट्री है। उनका रुद्रपुर स्थित ओमेक्स रिवेरा कालोनी में डी-203 फ्लैट भी है। रामनिवास पंतनगर आने पर इसी फ्लैट में रुकतेे थे। फ्लैट की देखभाल के लिए उन्होंने दो नौकर भी रखे थे।
सोमवार रात वह फरीदाबाद से रुद्रपुर आए। मंगलवार सुबह काफी देर तक उनका कमरा न खुलने पर नौकरों ने डुप्लीकेट चाबी से कमरा खोला तो रामनिवास पंखे में फांसी पर लटके थे। इस पर उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी। मौके पर पंतनगर थाने की एसआई कुमकुम धानिक भी पहुंच गई। उन्होंने शव को नीचे उतारा और घटनास्थल से सुसाइट नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें रामनिवास ने कारोबार में घाटा होने के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस ने परिजनों को भी सूचना दे दी है। रामनिवास की फरीदाबाद में भी फैक्ट्री है। एसआई धानिक ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट की भी जांच कराई जा रही है।

Related posts