
द्वाराहाट। साप्ताहिक बंदी का सख्ती से पालन के लिए श्रम विभाग ने मुहिम शुरू कर दी है। श्रम परिवर्तन विभाग ने रानीखेत और द्वाराहाट में बंदी की अवहेलना करने वाले 37 प्रतिष्ठानों के चालान काटे।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी एसआर चौहान ने बताया कि सोमवार को रानीखेत में साप्ताहिक बंदी रहती है। बंदी के दिन निरीक्षण में 30 प्रतिष्ठान खुले मिले। द्वाराहाट में मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के दिन दुकान खुली पाए जाने पर सात दुकानों के चालान काटे गए। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने दुकानदारों का साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से पालन करने को कहा है। उन्होंने उल्लंघन करने वाले व्यवसायियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
