
गोवा: बलात्कार के आरोपी तहलका के संस्थापक संपादक तरुण तेजपाल को गोवा पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस ने तेजपाल को कल शाम ही समन भेजा। तेजपाल की अग्रिम जमानत पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई भी है। जैसे ही पीड़ित महिला ने औपचारिक शिकायत की, गोवा पुलिस ने तेजपाल को समन जारी करके कहा है कि वे पंजी के डोना पॉला पुलिस थाने की क्राइम ब्रांच में जिता जल्द हो सके खुद हाजऱि हों।
पुलिस ने अपने समन में कहा कि अगर वे आने में नाकाम रहते हैं तो उनके खिलाफ गैर ज़मानती वारंट जारी किया जाएगा। आपको बता दें कि तेजपाल दो मौकों पर कथित यौन उत्पीडऩ की बात कबूल की है, लेकिन उसे सहमति से किया जाना वाला महज़ हंसी ठिठोली मज़ाक बताया।
