नालियों के अतिक्रमण से बढ़ा दुर्घटना का खतरा

लोहाघाट। प्रेमनगर पाटन में मुख्य सड़क के दोनों ओर हो रहे अतिक्रमण लोगों के लिए परेशानी पैदा कर रहे हैं। अतिक्रमण से मार्ग संकरा होने के साथ ही दुर्घटनाओं का अंदेशा बढ़ रहा है। कई लोगों ने लोनिवि द्वारा बनाई गई नालियों के ऊपर अतिक्रमण कर निर्माण करा दिया है, जिससे घरों का पानी भी सड़क में बहने लगा है।
इस मार्ग में रोजाना हजारों लोग आवाजाही करते हैं, जिसमें पैदल चलने वालों की तादात कहीं अधिक है। आईटीबीपी की बटालियन खुलने के बाद अब यह सड़क काफी व्यस्त हो गई है। इस सड़क से पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी गुजरते हैं, लेकिन उनके द्वारा कोई कदम अब तक नहीं उठाया गया है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता रमेश चंद्रा का कहना है कि विभाग ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए हैं, लेकिन उन पर कोई असर नहीं हो रहा है।

Related posts