
रोटेरियन देशमित्र चुने गए अध्यक्ष
सोलन। रोटरी क्लब सोलन मिडटउन के जनरल हाउस में सर्वसहमति से वर्ष 2014-15 के लिए रोटेरियन देशमित्र को क्लब का अध्यक्ष चुना गया। चुनाव गौरव गर्ग की अध्यक्षता में संपन्न हुए। इस मौके पर नवनिर्वाचित प्रधान देशमित्र ने कहा कि उनकी प्राथमिकता समाज के पिछडे़ वर्गों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाना तथा रोटरी इंटरनेशनल की ओर से संचालित कार्यक्रमों का आगे बढ़ाना है। इसके अतिरिक्त विभिन्न सामाजिक कार्यों जैसे जिला अस्पताल एवं आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में एक वार्ड गोद लेना, पौधा रोपण कार्यक्रम, रक्तदान शिविर, निशुल्क चिकित्सा शिविर, मुफ्त वर्दी वितरण, सर्दियों में कंबल वितरण एवं न्यूनतम दस सरकारी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए वाटर प्यूरीफायर लगाना भी सर्वोपरि रहेगा। उन्होंने दूरदराज क्षेत्र के एक गांव तथा एक स्कूल को भी गोद लेने का संकल्प लिया।
इस मौके पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कर्नल पटनायक, डॉ. अरविंद गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, गौरव गर्ग, संजय मित्तल, अमित प्रताप, मनोज खापड़ा, प्रशांत गोयल, राहुल ठाकुर, सुशील चौधरी, जतिन साहनी, मनोज गुप्ता, रोहित बट्टू, रूपेश शर्मा, विनीत गोयल, राकेश अग्रवाल, अतुल आनंद, जितेंद्र भल्ला, राजन सूद, रमन शर्मा, संदीप शर्मा, उपेंद्र कौल, रविंद्र गुप्ता, नितिन गोयल, राजीव शर्मा, संदीप, विकास चोपड़ा, सर्वजीत सिंह, राकेश खंडेवाल, इनरव्हील क्लब सोलन मिडटाउन की अध्यक्ष डॉ. सीमा गुप्ता, सचिव सोनिया खापड़ा और उप प्रधान वंदना शर्मा ने उन्हें बधाई दी है।
