सीएम को सम्मानित करेगी ब्राह्मण परिषद

कांगड़ा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा से प्रदेश ब्राह्मण कल्याण परिषद चहक उठी है। सोमवार को परिषद के प्रदेशाध्यक्ष पंडित वेदप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बोर्ड का गठन किए जाने पर सीएम का आभार जताया गया। उन्होंने कहा कि परिषद पिछले 20 वर्षों से इस मांग को विभिन्न सरकारों के समक्ष उठा चुकी है। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा व ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न के अथक प्रयासों से वर्षो पुरानी मांग पूरी हुई है। बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री के कांगड़ा दौरे पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह में ब्राह्मण समुदाय के मंत्रियों व विधायकों तथा पूर्व विधायकों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की ओर से बोर्ड का गठन करने के बाद ब्राह्मण समुदाय आर्थिक दृष्टि से भी मजबूत होगा। इस मौके पर परिषद के महासचिव डा. गौतम व्यथित, जिला कांगड़ा के अध्यक्ष शरन दास शर्मा, बैजनाथ इकाई के अध्यक्ष रत्न चंद शर्मा, देहरा के प्रभारी मदन लाल शर्मा, रैत से सतीश अवस्थी, गाहलियां से सुरेश शर्मा, शाहपुर से कमल पाधा, त्रिलोक भट्ट, पंडित राम प्रसाद शर्मा, श्याम नारायण, उमेश शर्मा, मुनीष शर्मा भी मुख्य रुप से मौजूद रहे।

Related posts