व्यापार मंडल के गठन को व्यापारियों ने की आवाज बुलंद

रामपुर बुशहर। व्यापार मंडल रामपुर के नए सिरे से गठन के लिए व्यापारियों ने मोरचा खोल दिया है। अब व्यापारी चाहते हैं कि नए सिरे से व्यापार मंडल का गठन किया जाए क्योंकि व्यापार मंडल पर पिछले 12 सालों से एक ही व्यक्ति का राज चल रहा है। वर्तमान व्यापार मंडल के पास लगभग 60 व्यापारी पंजीकृत है। जबकि इस समय रामपुर बाजार में व्यापारियों की संख्या 400 के आसपास पहुंच चुकी है। व्यापारियों का कहना है कि वर्तमान में प्रधान व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने में असफल है। इसके चलते अब फिर से सभी व्यापारियों का पंजीकरण होना चाहिए और नए सिरे से व्यापार मंडल का गठन होना चाहिए।
रामपुर के व्यापारियों में संजीव गोयल, प्रताप गुप्ता, विजय शर्मा, कुलदीप शर्मा, अनु कालिया, हैप्पी, झाेंपी राम शर्मा, पवन बंसल, पवन आनंद, मुकेश शर्मा, विजय सोनी, यश पाल सोनी, मनोज सोनी, रचित सूद, राजन मित्तल, मनोज अग्रवाल, विजय गुप्ता, श्याम लाल गुप्ता और रोशन चौधरी सहित अन्य व्यापारियों का कहना है कि पिछले लगभग 12 सालों से एक ही व्यक्ति व्यापार मंडल का प्रधान बना बैठा है। उक्त लोगों का कहना है कि वर्तमान व्यापार मंडल के पास लगभग 60 व्यापारी ही पंजीकृत है। जबकि रामपुर में व्यापारियों की संख्या 400 के आसपास है। व्यापारियों ने साफ कर दिया है कि सभी व्यापारियों का नए सिरे से पंजीकरण किया जाए और नए व्यापार मंडल का नियम अनुसार गठन किया जाए।
इधर, व्यापार मंडल के प्रधान हरीश गुप्ता का कहना है कि प्रधान का चयन हाउस करता है। जब जरूरत पड़ती है हाउस बुलाया जाता है लेकिन व्यापारियों के पास समय नहीं होता है जिसके चलते बहुत कम बार हाउस बुलाया जाता है। उन्होंने कहा कि अगर व्यापारी चुनाव चाहते हैं तो हाउस बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल के पास 260 व्यापारी पंजीकृत हैं।

Related posts