काम के साथ अधिकारों को करेंगे संघर्ष

लोहाघाट। चतुर्थ श्रेणी वन कर्मचारी संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न हो गया। कर्मचारियों ने अपने काम को पूरा करने के साथ ही अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया। सम्मेलन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने समस्याएं रखीं।
एचएस रावत की अध्यक्षता और एडी जोशी के संचालन में हुए सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि कार्यालयों की रीढ़ होने के बावजूद चतुर्थ कर्मियों को यथोचित सम्मान नहीं मिल पा रहा है। सम्मेलन में कर्मचारियों का कहना था कि आठ साल से उन्हें शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन वर्दियां, छाता, जूता आदि सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। देय सुविधाओं को समय से नहीं देने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के आवासीय भवनों की जर्जर हालत को सुधारने के लिए कार्यवाही करने की मांग की गई। इसी तरह लंबे समय से कर्मचारियों को पदोन्नति के अवसर नहीं दिए जाने पर भी नाराजगी जताई गई।

Related posts