
टनकपुर। टनकपुर-चंपावत राजमार्ग पर एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार चार लोग घायल हुए हैं। घायल दो लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
पल्सो (चंपावत) से थ्वालखेड़ा बारात में आ रहे पल्सो निवासी पूरन चंद्र (20) पुत्र रघुवर जोशी, उमेश जोशी (21) पुत्र टीकराम, हेम चंद्र जोशी (21) पुत्र धर्मानंद, चरण दत्त (33) पुत्र मथुरा दत्त आल्टो कार से टनकपुर की ओर आ रहे थे कि ककरालीगेट से दो किमी पहले कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सूचना पर 108 वाहन के स्टाफ ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्साधिकारी डा. वीके जोशी ने बताया कि मामूली रूप से घायल हेम चंद्र, चरण दत्त को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल पूरन, उमेश अस्पताल में भर्ती में हैं।
