
जकार्ता: इंडोनेशिया की पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि उसने अपने देश के समुद्र तट से होकर शरण लेने के लिए आस्ट्रेलिया जाने वालों की धरपकड करने के मामले में आस्ट्रेलिया के साथ सहयोग को रोक दिया है। उसने यह कदम आस्ट्रेलिया के साथ अपने देश के बिगडे कूटनीतिक संबंध जासूसी के आरोप के चलते बिगडा है।
आस्ट्रेलिया के विरद्ध आरोप है कि उसने राष्ट्रपति की पत्नी और अन्य नेताओं के टेलीफोन काल चोरी छिपे सुना। दक्षिण एशिया तथा पश्चिम एशिया के देशों के लोग इंडोनेशिया होकर आस्ट्रेलिया शरण लेने के लिए जाते हैं और इंडोनेशिया के सहयोग बंद कर देने से आस्ट्रेलिया में शरण लेने वालों की बाढ आ जायेगी।
