कोलंबस और गुरुनानक स्कूल ने बाजी मारी

रुद्रपुर। भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित भारत को जानो सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कोलंबस पब्लिक स्कूल व गुरुनानक पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी।
रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर में प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि परिषद के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील खेड़ा व विशिष्ट अतिथि वनवासी कल्याण आश्रम के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डाल चंद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग के चार चरणों में हुई प्रतियोगिता में पांच-पांच प्रश्न पूछे गए। वरिष्ठ वर्ग में कोलंबस पब्लिक स्कूल अव्वल रहा। जबकि गुरुनानक पब्लिक स्कूल की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि कनिष्ठ वर्ग में गुरुनानक पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी। इसमें ऑक्सफोर्ड स्कूल द्वितीय रहा। वरिष्ठ वर्ग में दस व कनिष्ठ वर्ग में नौ विद्यालयों की टीम ने भाग लिया। प्रश्नमंच का संचालन चित्रा राजपूत और कैलाश राजपूत ने संयुक्त रूप से किया। जबकि स्कोरर और टाइमकीपर की भूमिका त्रिलोचन सिंह ने निभाई। प्रथम आने वाली दोनों टीमें एक दिसंबर को हल्द्वानी में होने वाली प्रांत स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता में भाग लेंगी। विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। अध्यक्षता परिषद के शाखा अध्यक्ष अशोक सिंघल व संचालन शाखा सचिव संजय राधू ने किया। इस मौके पर परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष नरेश अरोरा, प्रांतीय महासचिव राकेश तनेजा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष विजयभूषण गर्ग, विभाग प्रचारक युद्धवीर, डा. हरीश, चंद्रशेखर उपाध्याय, महेंद्र गोयल, विजय साहनी, मनीष अग्रवाल, राजकुमार खनीजो, संदीप पुंशी, बरीत सिंह, पारुल गुप्ता, स्नेह राधू आदि मौजूद थे।

Related posts