
नालागढ़ (सोलन)। पेंशनर कल्याण संघ ने दो घंटे का अपना धरना टालते हुए अब अपने मदों को 7 दिसंबर को मंडी के सुंदरनगर में होने वाली प्रदेश स्तरीय बैठक के लिए रखा है। नालागढ़ में रविवार को पेंशनर कल्याण संघ की बैठक केडी शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में एचआरटीसी पेंशनरों की पेंशन का भुगतान में विलंब एवं हर माह की 2 और 3 तारीख को उन्हें पेंशन मिलने, एचआरटीसी के पेंशनरों को जनवरी 2010 से एडीए देने, संघ की जिला स्तर पर उपायुक्त के बैठक न बुलाने का मुद्दा छाया रहा। वहीं सरकार के जेसीसी के गठन में विलंब एवं पेंशनर वित्त विभाग के 21 मई 2013 के पत्र के कार्यान्वयन में विभागों की उदासीनता, पेंशनरों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी, 01 जुलाई, 2013 से देय एडीए की 10 फीसदी किश्त में देने में देरी, अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों को चिकित्सकों के प्राथमिकता न देने के मुद्दों पर विचार किया गया।
बैठक में संघ के जिला उपप्रधान पुरुषोत्तम, महासचिव एनडी शास्त्री, संयुक्त सचिव पतराम, सलाहकार एवं नालागढ़ इकाई के प्रधान सीता राम ठाकुर, अर्की के प्रधान डीआर गर्ग, कुठाड़ के प्रधान हीरा सिंह, बरोटीवाला के प्रधान राजकुमार नेगी, सायरी के प्रधान एसआर धवन, नालागढ़ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगतार सिंह रनोट, महासचिव प्रेम चंद, जगतार सिंह राणा, उपाध्यक्ष एसपी गुप्ता, अमृत पाल वर्मा, संयुक्त सचिव मस्त राम, कोषाध्यक्ष केएन गुप्ता, मुख्य सलाहकार बंतराम सैणी, सलाहकार निक्का राम ठाकुर, प्रचार सचिव श्याम लाल गुप्ता, प्रेस सचिव एमएस चंदेल आदि मौजूद रहे।
