
रोहडू। गायत्री स्कूल जांगला में वार्षिक परितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जुन्गा से विजय ज्योति सेन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुईं। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से समां बांधा। समारोह के दौरान स्कूल के मेधावी छात्रों को पुरस्कार से नवाजा गया।
कार्यक्रम का आगाज स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ किया। इसके बाद छात्रों ने स्वागत गीत पेश किया। स्कूल के प्रबंधक राकेश मोक्टू ने स्मृति चिह्न देकर मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवीण मेहता ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर साल भर की गतिविधियों से उपस्थित लोगों को अवगत करवाया। समारोह में स्कूली छात्रों ने पहाड़ी और महासुवी नाटियों की प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगाें का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान भावना, अक्षय, हिमांशु, चेतन, राजवन, रीतिका, मेघा, राहुल, रोस ठाकुर, साक्षी, दिव्या सूद, मानसी, प्रशांत, रमन, अदिति, हितेश, साहिल, सुयश, लक्ष्य, सक्षम, पल्लवी, कनिष्का, कार्तिक, जानवी, अनुराग, इशांत, रितुल, आयुष, कृतिका, हर्ष, नताशा, सूर्यांश, अतुल कालटा, निधि, शिवांश, लक्की, कृष, ज्योत्स्ना, धीरज, रीजुल, अवंतिका, पारुल, यशिका, साकेत, हिमांशी, मितिलेश, अतुल, मोक्ष, सक्षम, प्रभात, आंचल, दीक्षा, स्नेहा ठाकुर, अनिरुद्ध, प्रांजल, कृष शर्मा, सौरव, रोहन, नितिन, राघव डंठयाण, स्नेहा शर्मा को पुरस्कृत किया गया। दिवेश शर्मा को स्कूल के बेस्ट छात्र के खिताब से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक महासचिव राजेंद्र ब्राक्टू, जांगला पंचायत प्रधान रोशनी देवी, उपप्रधान विश्वदेव शर्मा, उर्मिला ब्राकटा, स्कूल प्रबंधन कमेटी अध्यक्ष दुर्गा प्रकाश वर्मा, सुनील वर्मा, अनुपमा ठाकुर, मनीश वर्मा सहित भारी संख्या में बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।
