चक्की पुल पर दो कारों में टक्कर, 4 घायल

कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर की चौकी कंडवाल के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग 154 पर स्थित चक्की पुल पर शुक्रवार शाम दो कारों की भिड़ंत में 4 लोग मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नैनो कार जसूर से पठानकोट की तरफ जा रही थी कि पीछे से मारुति कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों कारों में सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। हादसे के बाद मारुति कार का चालक घटनास्थल से फरार हो गया। डीएसपी राजीव अत्री ने बताया कि पुलिस ने मारुति कार चालक के खिलाफ धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts