वजीफा नहीं मिलने पर ब्राह्मण सभा नाराज

बागेश्वर। ब्राह्मण महासभा की बैठक में तेजस्वी योजना का वजीफा नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई गई। वक्ताओं ने सरकार पर सामान्य जाति के गरीबों पर भेदभाव करने का आरोप लगाया।
ग्राम सभा पाटली में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गत वर्ष सामान्य जाति के प्रतिभावान बच्चों को तेजस्वी योजना के नाम पर वजीफा मिलता था, लेकिन इस साल प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण सामान्य वर्ग के बच्चों को योजना में मिलने वाला वजीफा नहीं दिया गया है जबकि फार्म भरे गए थे। बैठक में सभा के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा, देवीदत्त, केशव पांडे, बसंत बल्लभ, गोविंद कांडपाल, राम दत्त, मुन्नी, जगदीश चंद्र आदि मौजूद थे। इधर प्रेम बल्लभ की विधवा कमला देवी ने मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को डाक से ज्ञापन भेजकर शीघ्र मुआजवा देने की मांग की है। ज्ञापन में कमला का कहना है कि उसकी पति की मौत 14 जुलाई 2012 को अल्मोड़ा जेल में हुई थी। तब से वह बेसहारा है।

Related posts