बाबा रामदेव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा

बाबा रामदेव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा

नई दिल्ली: योग गुरु बाबा रामदेव ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए उत्तराखंड सरकार द्वारा पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट पर दर्ज किए गए मामलों पर सफाई दी। उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ लोगों द्वार नारेबाजी की गई और खूब हंगामा भी किया गया। रामदेव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कांग्रेस की साजिश है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें जानबूझ कर परेशान किया जा रहा है।’’

गौरतलब है कि कल एक न्यूज चैनल से खास बातचीत में रामदेव ने कहा था कि वह सभी मुकदमों का सिलसिलेवार जवाब देंगे। आपको बतां दें कि पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट पर भूमि कानूनों के उल्लंघन के 81 मामले दर्ज किए गए हैं।

Related posts