
पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विवि पालमपुर और उसके अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्रों व अनुसंधान केंद्रों में लगे तकनीकी सहायक अब फार्म मैनेजर के नाम से जाने जाएंगे। अब इनका पदनाम बदल दिया गया है।
जानकारी के अनुसार कृषि विवि में लगे तकनीकी सहायक सालों से विवि प्रशासन से यह मांग उठा रहे थे कि उनका पदनाम तकनीकी सहायक से बदलकर फार्म मैनेजर रखा जाए। लेकिन उनकी मांग अब तक पूरी नहीं हुई थी। जबकि कुलपति ने अपने 100 दिन पूरे होते ही इन तकनीकी सहायकों की मांग को पूरा कर दिया है। इसके चलते तकनीकी वेलफेयर एसोसिएशन ने अध्यक्ष रितु राज व महासचिव गोवर्धन दास की अध्यक्षता में कुलपति डा. केके कटोच का धन्यवाद किया है। तकनीकी सहायकों से फार्म मैनेजर बनने वालों में डा. सुभाष चंद, मिसेज राकेश पठानिया, डा. राकेश कुमार, मान सिंह, मनोहर लाल, रितु राज मेहता, चमल लाल, रेखा देवी, अनुराधा, दीना नाथ, मेहर चंद, कमलेश अवस्थी, भूपेंद्र गौतम, डा. गोवर्धन दास, संजीव कुमार, दिनेश चंद, जगदीश कुमार, काली राम, धर्म सिंह, सुभाष चंद, दुनी चंद, डा. प्रमोद वर्मा, कामिनी कपूर हैं।
