कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर के सेमनागराजा मुखेम में बुधवार से जल कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। कथा से पहले देव डोलियों के साथ क्षेत्रवासियों ने जल कलश यात्रा निकाली। कथा में आचार्य गणेश महाराज ने कहा कि भागवत महापुराण सभी धर्मों का मूल है। कथा श्रवण करने से ही मनुष्य के कई कष्ट दूर हो जाते हैं। मेला समिति के संरक्षक राकेश राणा ने बताया कि 25 नवंबर से सेम नागराजा में दो दिवसीय मेला आयोजित किया जाएगा। 26 नवंबर को सीएम विजय बहुगुणा मेले में शिरकत करेंगे। इस मौके पर मुख्य यजमान सोना देवी, तेज सिंह राणा, राकेश थलवाल, विजय रावत, प्रमोद राणा और कुलानंद जी महाराज आदि उपस्थित थे।

Related posts