
खटीमा। बीपीएड बेरोजगारों की बैठक में वक्ताओं ने सरकार की उनके प्रति उपेक्षा पर खासा आक्रोश जताया। उन्होंने तमाम प्रयास के बाद भी सरकार द्वारा किसी भी तरह के सकारात्मक कार्रवाई न करने पर चिंता व्यक्त की। वक्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सुंदर सिंह धौनी के इस निर्णय का स्वागत करते हुए उस पर कार्रवाई की अपील की जिसके तहत हल्द्वानी में अधिकार रैली आयोजित कर वित्त मंत्री इंदिरा ह्दयेश के घिराव निर्णय लिया।
केनाल विश्राम गृह में आयोजित बीएडीपी बेरोजगारों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए शाखा अध्यक्ष संजय खड़ायत ने कहा कि राज्य सरकार ने बेरोजगारों की घोर उपेक्षा की है। उन्होंने चेतावानी दी कि आगामी पंचायत चुनाव में इनके गंभीर परिणाम भोगने पड़ेंगे। उन्होेंने हल्द्वानी में 22 नवंबर को आहुत अधिकार रैली को सफल बनाने की अपील की है। बैठक में संजय खड़ायत, अनिल जोशी, खुशाल कन्याल, रणजीत मेहर, महेश गहतोड़ी, असगर हुसैन, प्रेम सिंह, ममता वर्मा, रोहित वर्मा, मीनू, मंजू, नवीन, प्रेमा, सीमा, राशिद अंसारी, नासिर खान, ललित बिष्ट, सुनील राणा, सुमित राणा, प्रेम लता राणा, हरीश राणा, गोविंद राणा आदि उपस्थित थे।
