
चंबा। प्रदेश में पहली बार रूसा के सेमेस्टर सिस्टम के तहत आयोजित की जा रही परीक्षाओं के आयोजन के दौरान द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को छुट्टी नहीं मिलेेगी। कॉलेजों में नियमित रूप से कक्षाएं चलेंगी। इससे पूर्व हाउस एग्जाम या वार्षिक परीक्षाओं के दौरान समस्त विद्यार्थियों को छुट्टी रहती थी। इस बार ऐसा नहीं होगा। परीक्षाओं के साथ-साथ द्वितीय व तृतीय वर्ष की कक्षाएं भी चलेंगी। प्रथम वर्ष के मेजर व माइनर विषय अधिक होने व एमए की परीक्षाओं के साथ-साथ दिसंबर माह में द्वितीय व तृतीय वर्ष के हाउस एग्जाम प्रस्तावित हैं। इससे सीटिंग प्लान बनाने में काफी दिक्कत पेश आएगी। परीक्षाओं के चलते द्वितीय व तृतीय वर्ष की परीक्षाएं प्रभावित होंगी। चंबा कॉलेज की कार्यकारी प्राचार्य मंजुला शर्मा ने बताया कि प्रशभन पत्र कॉलेज में पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर से एमए की परीक्षाएं भी शुरू हो रही हैं।
इंसेट …..
कॉलेज ने तैनात किए शिक्षक
कॉलेज प्रशासन ने परीक्षाओं के आयोजन के लिए शिक्षकों की तैनाती कर दी है। 21 नवंबर से शुरू होने वाली परीक्षाओं का आयोजन सुबह और शाम दो सत्रों में किया जाएगा। सुबह के सत्र में हेमंत कौर सुपरिंटेंडेंट व पीसी गौतम बतौर डिप्टी सुपरिंटेंडेंट सेवाएं देंगे। दूसरे सत्र में वाईके मरवाह सुपरिंटेंडेंट व रघुवीर सिंह डिप्टी सुपरिंटेंडेंट होंगे।
