सरकारी विभागों में तबादलों पर रोक लगी

बागेश्वर। पंचायत चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने कर्मचारियों, अधिकारियों के तबादलों पर रोक लगा दी है। जिलाधिकारी ने इस बीच हो चुके तबादलों के संबंध में लिखित सूचना अधिकारियों से मांगी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी बीएस मनराल ने बताया कि दिसंबर के अंत में चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसी कारण राज्य के निर्वाचन आयोग ने सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर रोक लगा दी है। चुनाव संपन्न होने तक यह रोक जारी रहेगी। चुनाव कार्य में लगे अधिकारी और कर्मचारी इस दायरे में आएंगे। विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों को इस पर अमल करना होगा। उन्होंने बताया कि चुनाव की तैयारी के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी बहुत पहले तय हो चुकी है। इसके बाद से लेकर अब तक कोई तबादला हुआ हो तो इसकी सूचना विभागाध्यक्ष लिखित तौर पर शीघ्र उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

Related posts