शारदा बैराज में साइबेरियन पक्षियों ने जमाया डेरा

बनबसा। ठंड बढ़ते ही शारदा बैराज पर साइबेरियन पक्षियों ने डेरा जमाना शुरू कर दिया है। अब ये पक्षी अप्रैल तक यहीं डेरा जमाए रहेंगे। गर्मी शुरू होने के बाद अप्रैल से पक्षी साइबेरिया लौट जाएंगे।
हर वर्ष की तरह इस बार भी शारदा नदी तट पर साइबेरियन पक्षियों का आना शुरू हो गया है। शारदा बैराज के निकट पक्षी अपने जोड़ों के साथ झुंड में साइबेरिया से यहां पहुंचते हैं। बताया जाता है कि शारदा नदी में पाई जाने वाली मछलियों के अलावा कीड़ों को खाकर वे अपना पेट भरते हैं। बैराज अटेंडेंट जगदीश श्रीवास्तव ने बताया कि साइबेरियन पक्षी मछलियों के अलावा पानी में पाई जाने वाली काई को भी खाते हैं। शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ आरपी यादव ने बताया कि प्रतिवर्ष साइबेरियन पक्षी सितंबर अंतिम सप्ताह से बैराज पर मंडराने लगते हैं और मई प्रथम सप्ताह तक अपने वतन लौट जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार ये पक्षी कुछ देर से पहुंच रहे हैं।

Related posts